पंजाबी फिल्म होन्सला रख ने की रिकोर्ड तोड़ कमाई
पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म होन्सला रख 15 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा को तो हमने कई पंजाबी फिल्मों में साथ देखा है लेकिन इस बार फिल्म में शेहनाज गील भी दिलजीत के साथ नज़र आई है। फिल्म होन्सला रख ने रिकोर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन में 5.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 5.85 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह अबतक फिल्म होन्सला रख टोटल 11.00 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
दिलजीत दोसांझ ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दिलजीत ने यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा, #HonslaRakh वीरे... पंजाबी फिल्म के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ा। दिलजीत ने अपने फेंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें दिल वाला इमोजी लगाया है।
दिलजीत दोसांझ ने होन्सला रख को इतना पसंद करने के लिए अपने प्रशंसक और उनके परिवारों को धन्यवाद किया है। दिलजीत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियों शेयर कि जिसमें वह अपने प्रशंसक को फिल्म को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कह रहे थे उन्होनें वीडियों में कहा, फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपके सभी ट्वीट पढ़ रहा हूं, आपके वीडियो देख रहा हूं। मुझे खुशी है कि आप अपने परिवार के साथ फिल्म का आनंद ले रहे हैं।
फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी सिनेमा के गयाक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के छोटे बेटे शिंदा ने भी काम किया है। शिंदा ग्रेवाल फिल्म में दिलजीत के बेटे का रोल अदा कर रहा है। फिल्म में दिलजीत और शिंदे के साथ ही सोनम बाजवा और शेहनाज़ गिल मुख्य किरदार निभा रहें हैं। होन्सला रख एक रोमांटिक कॉमेड़ी फिल्म है। फिल्म को राकेस धवन द्वारा लिखा गया है और फिल्म के निदेशक अमरजीत सिंह सरोनो हैं।
फिल्म की कहानी में एक युवक जो सात साल के लड़के का अकेला पिता है, बेटे की मां बच्चे के उसके पिता के पास अकेला छोड़कर चली जाती है। पर वह फिर से प्यार पाने की कोशिश करता है, अपने बेटे के लिए माँ ढूंढता है और फिर उसे एक लड़की पसंद आती है। अब उसे अपना प्यार मिलता है या नहीं यह जाने के लिए आपको सिनेमा घरों में जाकर फिल्म देखनी होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें