भला कभी सोचा था क्या!
भला कभी किसी ने सोचा था कि ऐसा भी होगा
भला कभी सोचा था क्या ?
कि इंसान ऐसे घरों में बंद हो कर रह जाएगा
सोचा था क्या ?
बच्चों का सड़कों पर खेलना रूक जाएगा
कभी नहीं सोचा था ना कि स्कूल हो जाएंगे बंद और
ओनलाइन क्लासिस करने का आदेश मिलेगा
सोचा था क्या ?
वातावरण इतना साफ हो जाएगा
गंगा का पानी जिससे सरकार ना साफ कर पाई
वो अपने-आप ही इतना बदल कर साफ हो जाएगा
आसमान का रंग बदल जाएगा
पंछियों को उड़ाने के लिए प्रदूषण रहित आसमान मिलेगा
सोचा ना था इस प्रदूषण रहित वातावरण में
खुलकर सांस लेने की बजाय हमें अपने मुंह पर मास्क
लगाएं रखने का आदेश मिलेगा
कभा सोचा था क्या?
ऐसे दिन भी आएंगे जहां लोगो को एक दूसरे से
दूरी बना कर रखने के आदेश मिलेगा
जो कभी ना सोचा था वो हुआ है
हमें हमारी गलतियों का अहसास हुआ है
पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करते रहे अब इंसान का नुकसान हुआ है
अब सोचते हैं कि सिखा जाएं इन गलतियों से कैसे
सुधारें गलतियां जिनसे कुदरत को नुकसान हुआ है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें