पंजाब के लोकप्रिय कलाकार गुरदास मान के खिलाफ प्रदर्शन क्यों?

पंजाब में कुछ दिनों से किसी ना किसी गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है पहले ऐली मंगत और रमी रंधावा के बीच विवाद फिर सिध्दू मुसेवाला अपने गाने को लेकर विवादों में बने रहे हालांकि वो माफी भी मांग चुके हैं और अब पंजाबी के लोकप्रिय गायक गुरदास मान  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एब्बटसफोर्ड में अपना शो करने पहुंचे लोक गायक गुरदास मान को “एक राष्ट्र एक भाषा" की हिमायत करने पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बात है जिसपर पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदार मान को लोगों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। आखिर गुरदास मान की किस बात ने लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई है।

एक इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा कि “पूरे देश में एक ही भाषा होनी चाहिए, जिसे सभी समझ सकें। जहां पंजाबी हमारी मातृ भाषा है, वहीं हिंदी भी हमारी मौसी है, इसलिए उसका भी उतना ही सम्मान होना चाहिए”। साथ ही उन्होनें कहा कि “लोग हिंदी फिल्में देखते हैं, गाने सुनते हैं। अगर हिंदी बोलनी. लिखनी भी सीख लेंगे तो इसमें क्या हर्ज है। एक देश की एक जुबान तो होनी ही चाहिए”। गुरदास मान का यह बयान सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि गुरदास मान ने ऐसा बोलकर पंजाबी लोगों को दिलों को ठेस पहुंचाई है। गुरदास मान के इस बयान का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों ने सड़को पर उतरकर गुरदास मान मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही उनके खिलाफ अपशब्द भी बोले।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एब्बटसफोर्ड जैसे ही गुरदास मान ने स्टेज संभाला तभी स्टैडियम में मौजूद कुछ लोगों ने उनका विरोध किया वो गुरदास मान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे एक ने हाथ में पोस्टर ले रखा था जिसपर लिखा था गुरदास मान मुर्दाबाद। गुरदास मान ने भी उनका ज़वाब दिया मान नें उन लोगों को जव़ाब देते हुए कहां 'मैंने तो पहले से ही खुद को मरजाना बोला हुआ है, मेरी मुर्दाबाद करते रहो कोई फर्क नहीं'।

गुरदास मान के इस बयान से मानों अफरा तफरी मच गई है कई लोगों का कहाना है कि उनको अपनी मां बोली पंजाबी को प्राथमिकता देनी चाहिए आज वो जो भी है अपनी मां बोली पंजाबी की वज़ह से ही हैं। गुरदास मान के एक राष्ट्र एक भाषा के इस बयान से पंजाबी लोगों के दिलों को काफी ठेस पहुंची है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा