दिल्ली में ट्रांसपोर्चर्स हड़ताल जो चालक नहीं कर रहें स्पोर्ट उनके साथ बदसलूकी क्यों?

दिल्ली में आज लोगों को अपने घर से दफ्तर जाने में कई मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर के ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन बृहस्पतिवार यानी की आज के दिन हड़ताल पर हैं जिसमें ऑटो रिक्शा, प्राईवेट बस और ट्रक सभी की आवाज़ाही बंद है।

दिल्ली मे कई जगह लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस हड़ताल के चलते जिन स्कूलों की अपनी बस नहीं हैं उन स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी हैं। कई स्कूल जिनमें आज के दिन बच्चों के पेपर थें उन्हें पोस्पोन करना पड़ा है। इससे हम यह कह सकतें है की दिल्ली-एनसीआर में रहनें वाले लोगों को इस ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल की वज़ह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो ओला-ऊबर टैक्सियों की सर्विस नहीं मिल रही हैं लेकिन जहां मिल रही है वहां ओला-ऊबर वालों ने हड़ताल को देखते हुएं अपने रेट आम दिन से दोगुने कर दिए हैं।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने यह हड़ताल एक सितंबर को लागु हुए मोटर व्हीक्ल एक्ट- 2019 के खिलाफ जारी की है, जिसकी वज़ह से बसों और मेट्रों में तो अच्छी खासी भीड़ देखने के मिल रही हैं। लेकिन इसे आगे जो लोग ऑटो में जाया करते थे उन्हें पेदल जाना पड़ रहा है। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है ऑटो वाले सवारी ले जाने से साफ इनंकार कर रहे हैं।

वैसे तो ऑटो चालक हड़ताल पर है लेकिन कुछ ऑटो चालक जो इस हड़ताल के खिलाफ जाकर सवारियों को ले जा रहे हैं उन्हें भी रोका जा रहा हैं  तोड़-फोड़ की जा रही हैं, हड़ताल समर्थक कमर्शल वाहन यानी की ओला और ऊबर टैक्सी को भी जाने का रास्ता नहीं दे रहे हैं जहां भी उन्हें पीली नंबर प्लेट वाली गाड़ी दिख रही हैं वो वहीं उन्हें जबरदस्ती रोक रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला दिल्ली के अक्षरधाम के मेट्रों स्टेशन के सामने देखने को मिला जहां हड़ताल समर्थक हड़ताल के खिलाफ जाकर ऑटो और टैक्सी चलाने वालों को रोक रहे हैं वीड़ियों में आप देख सकतें हैं की कैसे हड़ताल समर्थक टैक्सी वाले को रोकर उसे बाहर निकलनें और टैक्सी को एक तरफ लगाने के लिए कहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा