सलाम नमस्ते रोडियो को सलाम शक्ति के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

दिल्ली में 28 अगस्त को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 7वां राष्ट्रीय सामुदायिक रोडियो सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साडी नोएडा (आईएमएस) के सामुदायिक रेडियो स्टेशन सलाम नमस्ते को उनके कार्यक्रम सलाम शक्ति के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सूचना और प्रसारण एवं मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा सलाम नमस्ते रेडियो स्टेशन की हेड़ बर्षा चाबरिया को दिया गया। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड, बर्षा चाबरिया ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी शक्ति को समर्पित है जो सलाम शक्ति का हिस्सा हैं। और इस पहल को कला के क्षेत्र में लाने के प्रयास जारी रहेंगे।

सालम शक्ति एक रेडियो कार्यक्रम है जो ऐसी महिलाओं को एक मंच देता है जो अपने घर से छोटे पैमाने पर काम करती हैं और अपने कार्य और व्यवसाय को एक आकार देने कि कोशिश कर रही हैं। कई बार महिलाओं को वो प्लेटफॉर्म नहीं मिलता जो वह चाहती हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं के उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है और उन्हें नए ग्राहकों के साथ जोड़ता है। रेडियो कार्यक्रम उन महिलाओं को सशक्त बनाने का इरादा रखता है जो घर आधारित हैं। घर से रचनात्मक कार्य करें, रेडियो के माध्यम से प्रचार करते हैं, अपने ग्राहक के लिए मूल्य जोड़ते हैं और अधिक लोगों को उनकी रचनात्मकता के बारे में जानते हैं और इस तरह उनकी पहचान के साथ उन्हें सशक्त बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा