मुंबई में भारी बारिश के कहर से लोगों को झेलनी पड़ रही है कई परेशानी!

मुंबई में भारी बारिश कहर बन कर इस तरह से बरस रही है कि थमनें का नाम ही नही ले रही। बारिश से मानों मुंबई शहर थम सा गया है। लगातार हो रही इस बारिश से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा  रहे हैं। जिसकी वज़ह से मुंबई के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सड़कों पर पानी- पानी हो रहा है, तो रेलवे और रनवे भी इससे काफी प्रभावित हुए हैं। लोगों को घर से बाहर जानें पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इसी के साथ ही लोगों के घरों में साथ ही दूकानों में भी बारिश का पानी भर रहा है। कई जगह दीवार गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बारिश के कहर में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, भारी बारिश के चलते पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों पर न जाने की सलाह दी है।

भारी बारिश का असर यातायात पर भी काफी पड़ा है, रेलवे की ओर से कई ट्रेनों को रद्द कर गया है। सड़कों पर पानी-पानी होने के कारण अब नौसेना को लोगों की मदद के लिए सड़को पर उतरना पड़ रहा है। मुंबई के कुर्ला में बीएमसी की गुजारिश पर नौसेना की टीम पहुंची है। यहां आईएनएस तनजी और अन्य टीमें आई है। यहां चारों ओर पानी भरा हुआ है। एनडीआरफ की मदद से यहां पर 1000 से अधिक लोगों को शिफ्ट किया गया है।

हवाई सेवा भी इससे बहुत प्रभावित हुई खराब मौसम के चलते मुंबई के छत्रपति शवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 54 विमानों के मार्ग बदले गए है और 52 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। इसी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। दरअसल, जयपुर से मुंबई आयी स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे एरिया में फिसल गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि विमान में यात्रा कर रहें सभी यात्रियों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद कर दिया गया है। इससे पहले रविवार रात सूरत कस्टम एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। दरअसल, भोपाल से सूरत आयी स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे एरिया से फिसलकर रनवे एंट सेफ्टी एरिया (रेसा) में चली गई। हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन विमान के पहिए वहां मौजूद कीचड़ में धंस गए, जिसके कारण विमान रूक गया और सभी 47 यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

इसे दशक की सबसे भारी बारिश बताया जा रहा है। लगातार हो रही इस बारिश से कई जगहों पर दीवार गिरने के मामलें सामने आ रहे हैं। मलाड ईस्ट पिंपरीपाड़ा इलाके में दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है। कल रात मुंबई के साकीनाका में पहाड़ियों के करीब स्थिच संघर्ष नगर इलाकें में एक सड़क धंसने से इसके आसपास के घरों में रहने वाले लगभग 192 परिवारों को बाहर निकाला गया और उन्हें बीएमसी द्धारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते सरकार ने कई स्कूल और ऑफिस बंद रहने का फैसला लिया है। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉपोर्रेशन बीएमसी की ने कहा कि आज 2 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे।

मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ‘मुंबई और आसपास के इलाके में मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक भारी बिरश होने की संभावना जताई गई है। हम मुंबईवासियों से अपने दिन की प्लानिंग करने से पहले मौसम के अपडेट्स चेक करने की सलाह देते हैं।अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें’।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा