दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। उनकी उम्र 81 साल थी। काफी समय से उनकी सेहत सही नही थी। उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शीला दीक्षित पहली ऐसी महिला रही जिन्होनें लगातार तीन बार मुख्मंत्री का पद संभाला। वह साल 1998 से 2013 तक लगभग 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। 

उनके कार्यकाल में दिल्ली में कई विकास कार्य हुए। वह वर्तमान में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थी और उन्होनें लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री के बाद शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल भी रह चुकी है। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रही हैं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं। 

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 में पंजाब के कपूरथला  में हुआ था। उन्होनें दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा