5 गलतियां जो हमारे हृदय को नुकसान पहुंचा सकती हैं

इस भागम-भाग भरी जिंदगी में हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ह्रदय हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है जो कि हमारे शरीर को साफ खून पहुंचाता है। लेकिन, हम अपने दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिसका हमारे ह्रदय पर गलत असर पड़ता है। ऐसे ही, हम कुछ सामान्य ह्रदय स्वास्थय गलतियों पर नज़र डालते हैं। जिसमें कुछ मामूली बदलाव करके हम अपने ह्रदय को स्वस्थ रख सकते हैं।

खराब आहार का सेवन
किसी भी बीमारी के लिए सबसे ज़्यादा जिम्मेदार खराब खानपान होता है। हम यह जानते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य रसोई में शुरू होता है। खराब खाने वज़न बढ़ता है जो कई तरह की बिमारियों को बुलावा देता है। इसलिए हमेशा बाहार का खाना और बासी खानें से बच्चे। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा स्वस्थ आहार के रूप में ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।

व्यायम न करना
दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें रोजाना व्यायम करना बहुत ज़रूरी है। क्योकि व्यायाम से हमारा शरीर ठीक रखता है इससे हमारे शरीर का रक्त संचार सही रहता है। इसलिए हमें व्यायाम जरूर करना चाहिए।

धूम्रपान  करना और शराब पीना
धूम्रपान और शराब हमारी सेहत लिए हानिकारक होता है। इसलिए धूम्रपान और शराब छोड़े। अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करें जैसे चबाने वाला तम्बाकू या इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट।

स्वस्थ जीवन शैली को न अपनाना
हमारें स्वस्थ पर सबसे ज्यादा असर हमारी जीवन शैली का पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हमे अपनी कई आदतों में बदलाव जरूर करना चाहिए। अपने वजन को नियंत्रित करें, अपने रक्तचाप को प्रबंधित करें, अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करें, ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए तनाव से दूर रहे, नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ आहार को सेवन करें।

डॉक्टर से नियमित जांच न कराना
आपका डॉक्टर आपको हमेशा सही सलाह देता है इसलिए सेहत से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाए। साथ ही, अगर आपके स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने कि संभावना है तो इसके लक्षणों को पहचानकर तुरंत इसका उपचार कारयें। जिससे समय रहते इसका इलाज करना आसान हो सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा