क्या फिर से लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद में खिल पाएगा कमल !
उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद लोकसभा सीट जहां पर इस वक्त भाजपा की सरकार हैं. गाजियाबाद को गेटवे ऑफ यूपी, यानि यूपी का दरवाजा भी कहा जाता है. गाजियाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 5विधानसभा सीटें हैं जिसमें लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धोलाना हैं. जिसमें से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. धोलाना सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है. वर्तमान में यहां के सांसद वी.के.सिंह हैं. गाजियाबाद की जनसंख्या लगभग 46,61,452हैं. गाजियाबाद के पुरूषों साक्षरता दर 85 प्रतिशत हैं और महिलाओं 81.42प्रतिशत हैं.
गाजियाबाद लोकसभा सीट 2008में अस्तित्व में आई थी. गाजियाबाद में पहली बार 2009 चुनाव हुए थे. जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल को हरा कर भारतीय जनता पार्टी के राजनाथ सिंह गाजियाबाद से एमपी बनें थे. साल 2014 में यहां पर बीजेपी के जनरल विजय कुमार सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर को 5.67.260 वोटो के भारती अंतर से हराया. देश में बीजेपी की दूसरी सबसे बड़ी जीत हैं. वी.के सिंह को 7.58.482 मत प्राप्त हुए. दूसरे नबर पर राज बब्बर को 191.222 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पर बीएसपी के मुकुल उपाध्याय को 173085 वोट मिले. चौथे नंबर पर एसपी के सुधन रावत को 106984 वोट मिलें. आप के उम्मीदवार शाजिया इल्मी को मात्र 89.147 मत मिले.
हालही में जनरल वीके सिंह ने जनता से जुड़नें के लिए एक ऐप लॉन्च किया जिसका नाम था "सांसद हेल्पलाइन एप" इस ऐप के जरिए परेशान व्यक्ती अपनी शिकायत इस ऐप में दर्ज करा सकता हैं जिससें जनरल वी.के.सिंह के साथ ही संबंधित अधिकारी को भी उस शिकायत के बारे में पता चल पाएगा इसके बाद शिकायत को हल किया जाएगा.
2019 के चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां जितने के लिए जीतोड़ कोशिश में लगी हैं. साल 2019 के चुनाव में भाजपा के वी.के.सिंह उम्मीदवार हैं. तो वहीं कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं साथ ही बीएसपी और एसपी के गठबंधन से यहां सुरेश बंसल खड़े हैं. अब यह दखना दिलचस्प होगा की गाजियाबाद में कौनसी सरकार अपनी जीत का परचम लहराती हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें