क्या इस लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर में फिर एक बार खिल पाएगा कमल का फूल !
देश की राजधानी दिल्ली से सटा गौतमबुद्ध नगर जो की औद्रयोगिक कारखाने, टेक्निकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की नौकरी के लिए देशभर में जाना जाता हैं. इसे नोएड़ा के नाम से भी पुकारा जाता है. गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट सूबे की वीआईपी सीटों में से एक है. यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. यहां से सांसद महेश शर्मा केंद्र सरकार में मंत्री हैं. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्मंत्री मायावती के समय यहां का काफी विस्तार हुआ. 2015 में हुए दादरी कांड के दौरान यह क्षेत्र काफी सुर्खियो में रहा था. गौतम बुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 5सीटे आती हैं. जिनके नाम हैं नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद और खुर्जा, जिसमें खुर्जी अनुसूसित जाति के लिए आराक्षित है.
गौतमबुद्ध नगर बनने से पहले ये बुलंदशहर परिसीमन के तहत आता था. ये सीट 2008 में अस्तित्व में आई. 2009में पहली बार यहां पर चुनाव हुए थे. जिसमें बहुजन समाज पार्टी के सुरेन्द्र सिंह ने 2 लाख वोटो के अंतर से महेश शर्मा को मात दी और यहां के पहले सांसद बने. वो 2009 से 2014 तक नागर कृषि समिति के सदस्य भी रह चुके हैं, लेकिन 2014 में चली मोदी लहर का फारयदा महेश शर्मा को भी मिला. उन्होनें समाजवदी पार्टी के नरेन्द्र भाटी को तीन लाख वोटो के अंतर से हरा कर यहां अपनी जीत दर्ज करी.
गौतमबुद्ध नगर 1442 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. इस लोकसभा क्षेत्र में 80 फिसदी हिंदू जनसंख्या हैं, इनमें से 20 से अधिक प्रतिशत गुर्जर समाज हैं और 14 फीसदी जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की हैं. साल 2014 के चुनाव में यहां वोटरों की संख्या 19 लाख से अधिक थी. जिसमें 11 लाख पुरूष और 8 लाख महिला वोटर थे. इनमें से 3837 वोट NOTA में गए थे और भारतीय जनता पार्टी के महेश शर्मा ने करीब पौने तीन लाख वोट से यहां जीत दर्ज की. महेश शर्मा को यहां कुल 599,702,50%, वोट मिले, समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को कुल 319,490,26.6% वोट मिले और बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार को कुल 198,327,16.5% वोट मिले. साल 2014 के लोकसभा चुनाव नजदीक है अब यह देखने दिलचस्प होगा की जनता किसको अपना प्रतिनिधित्व चुनती हैं. अबकी बार गौतमबुद्ध नगर में कौनसी पार्टी का परचम लहराता हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें