क्या फिर एक बार पीएम को चुनेगी वाराणसी की जनता ?

देश की सबसे हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट वाराणसी यहां से सांसद देश के पीएम नेरंद्र दामोदर दास मोदी हैं। साल 2014में अचानक से नरेंद्र मोदी ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। 2014में नरेंद्र मोदी यहां तीन लाख 71 हजार वोटों से जीते। मोक्षदायनी और शिवनगरी केवल आस्था का केंद्र ही नही हैं बल्की मंदिरो का यह शहर शिक्षा ओर बनारसी साड़ी के लिए पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखता हैं। इसी का नतीजा हैं कि 80घाटों से सजें इस शहर के दर्शन के लिए प्रय्टक भारी संख्या में यहां आते हैं। इसी कारण मोदी नें पीएम बने के बाद काशी को क्योटो बनाने कि बात कही थी.

देश के सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी में तकरिबन 18 लाख 32 हजार मतदाता हैं। जिनमें से लगभग 82प्रतिशत हिंदू और 16 फीसदी मुस्लिम हैं हिंदुओं में 12फीसदी अनुसूचित जाति और एक बड़ा तबका पिछड़ी जाति से संबंध रखने वाले मतदाताओं का भी हैं। 2014 सें पहले यहां विकास के काम की गति धीमी थी. लेकिन केंद्र में सरकार बने के बाद अबतक बनारस के लिए तकरिबन 315बड़ी योजनाएं स्वीकार हो चुकी हैं। जिनमें से अबतक लगभग 279 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। विकास के पद पर चल रहा यह शहर स्वच्छ और सुंदर दिखने की पूरी कोशिश में लगा हैं।

चार साल पीएम मोदी ने बतौर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया हैं। उन्होनें अपनी सांसद निधि का पैसा पानी के प्रबंधन, बेहतर सड़को और दिवयांगो के कलयाण पर खर्च किया हैं। जहां तक सीट के इतिहास की बात करें तो काफी दिलचस्प हैं साल 1991में लगातार लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा जितती आई हैं। यहां से एक बार श्रीश चन्द्र दीक्षित तीन बार शंकर प्रसाद जायसवाल एकबार डॉ मुरली मनोहर जोशी और पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी नें जित दर्ज की हैं। जबकी 1991 में से पहले यहां कांगेस का राज रहा था। साल 2014 में नरेंद्र मोदी यहां अपने निकटतक प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 3,71,784 वोटो के अंतर से हराया था। नरेंद मोदी को कुल5,81,022 वोट मिले थे दुसरे सथान पर अरविंद केजरीवाल को 209238 मत मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 के साथ तिसरे स्थान पर रहे वो अपनी जमानत तक नही बचा पाए।

यूपी में इस वक्त भाजपा का राज है बनारस की सीट पर सीएम योगी फैक्टर भी लागू होता हैं यहां कि जनता योगी सरकार से कितनी खुश हैं वो भी यहां मायने रखता हैं। फिलहाल देश में चुनाव का माहौल बना हुआ हैं सभी पार्टी के दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा की काशी जनता क्या फिर एकबार से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाती हैं या नही.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा