कॉलेज और स्कूल पार्टी के लिए साड़ी के अनोखे अंदाज...
साड़ी भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे एथनिक वियर में गिना जाता है। जब बात आती है भारतीय संस्कृति की तो साड़ी उसमे चार-चांद लगा देती है। इसी वज़ह से सिर्फ महिलाओं में ही नही बल्कि लड़कियों में भी साड़ी का बहुत क्रेज है। लड़कियां साड़ी को किसी त्योहार पर घर में किसी फंक्शन पर साथ ही स्कूल और कॉलेज की पार्टी में पहना ज्यादा पसंद करती हैं। सेलिब्रिटी भी इसे पहनना पसंद करते हैं। साड़ी में आजकल इंडो वेस्टर्न साड़ी भी आती है जो पार्टी में सुंदर लुक देती है। साड़ियां भी कई तरीके की होती हैं और कई तरह से पहनी जाती हैं जैसे की स्कूल और कॉलेज पार्टी में लड़कियां सिंपल सोबर साड़ी पहनती है। जैसे की सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी और प्रिंटेड साड़ी चार्म लुक देती है। साड़ी कई तरह की होती है प्लेन साड़ियों, सिंथेटिक साड़ियों, प्रिंटेड साड़ियों और डिजाइनर साड़ियों की तरह नियमित पहनने वाली साड़ियाँ हैं। साथ ही साड़ी कई अलग-अलग तरीके से पहनी जाती हैं कई पारंपरिक तरीके से और कई स्टाइलिश तरीके से जिसे स्टनिंग लुक मिलता है।






Good job keep it up
जवाब देंहटाएंThanku
हटाएं