गर्मियों में स्टाइलिश के साथ पहने आरामदायक कपड़े...

मौसम के बदलनें के साथ ही हमारा स्टाईल भी बदलनें लगता हैं सर्दियों में गर्म कपड़े और गर्मियों में ठंड़े कपड़े जो अपके शरीर को गर्मी से बचाते है और ठंडक देते हैं। मौसम जैसा भी हो सभी स्टाइलिश कपड़े पहना पसंद करते हैं और सोबर जो आपकी सुंदरता को बरकरार रखें।

गर्मियों में सभी लाइट वेट कपड़े पहना पसंद करते है। गर्मियों में कपड़े के मटेरियल के साथ ही उसके रंग पर भी ध्यान देना जरूरी होता हैं। गर्मियों में सफ़ेद लेमन, मूव लाइट पिंक, पीच, गाजरी आसमानी जैसे हलके रंग के कपड़े पहने जो आँखो को ठंडक पहुँचाते हैं।

आजकल  कुर्ती का स्टाइल बहुत लोकप्रिय है। हम उन्हें कई तरह से पहन सकते है। प्रिंटेड सुट और प्रिंटेड कुर्ती जो की हम पलाज़ो के साथ पहन सकते हैं। जो आपको काफी अट्रैक्टिव दिखने में मदद करता है।

जंपसूट जो की आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करता है। जंपसूट आजकल ट्रेंड में है। जंपसूट अलग-अलग स्टाइल और पैटर्न में उपलब्ध हैं। जंपसूट को कॉलेज गोइंग गर्ल्स, वर्किंग वुमन सभी पहन सकती हैं।

कॉटन का श्रग्स गर्मियों में पहना बहुत पसंद किया जाता है। क्योकि कॉटन जल्द पसीना सोख लेता हैं। यह बाजार में कई तरह के मिलते हैं।

जींस ऐसी ड्रेस है जो छोटे से लेकर बड़ा हर कोई पहनता हैं। जिंस हर ओकेजन में फिट बैठती हैं। कोई पार्टी हो या फिर घर से बाहर जाना हो साथ ही ऑफिस जाते वक्त पहनें के लिए। बस हमें ध्यान रखना होता हैं तो जिंस के साथ पहने जाने वाली टॉप का हमें टॉप को ओकेजन ध्यान में रखकर पहना होता हैं जैसे ऑफिस और कॉलेज जाते समय ज्यादा चम्क ध्मक वाली टॉर ना पहनकर सिम्पल सोबर टॉप पहने जो की गर्मियों में आरामदायक हो।

  कॉटन का प्रिंटेड़ अनारकली कुर्ती पलाज़ो सेट जो काफी आरामदायक है साथ ही पहने के बाद काफी स्टाइलिश लुक देता हैं। इसे ऑफिस जाते समय आराम से पहन सकते हैं क्योकि यह काफी लाइट वैट होता है।

आजकल टाई नॉट टी शर्ट काफी ट्रेंड में है। इसे पहने के बाद काफी डिसेंट लुक आती है। यह काफी कम्फर्टेबल होता है। हम टाई नॉट टी शर्ट और जीन्स को हम किसी ऑफिस, कॉलेज के साथ-साथ पार्टी में भी पहन सकते है। यह काफी कम्फर्टेबल होता है।

पजामी सूट काफी कम्फर्टेबल होता है। इसलिए इसे सब उम्र की गर्ल्स पहनती है। ऐसे ही कुर्ती और पजामी का फैशन बहुत चलन में है। सभी ऑफिस गोइंग कॉलज गोइंग गर्ल्स सभी इसे पहना बहुत पसंद करती हैं। यह आपको सुंदर और आकर्षित दिखने में मदद करता हैं।

भारत में सलवार सूट को एक आरामदायक ड्रेस के रूप में माना जाता है। तो ऐसे ही इससे मिलता जुलता है धोती और श्रग जो की बहुत ही अट्रैक्टिव लगता है। यह कॉलज और ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए काफी कम्फर्टेबल है।

सलवार सुट और कुर्ती के साथ ही लॉन्ग अनारकली कुर्ता भी बहुत ट्रेंड में है। यह काफी कम्फर्टेबल होता है। इसको हम ऑफिस जाते हुए पहन सकते है साथ ही इसे किसी पार्टी में भी पहना जा सकता है। यह कुर्ती काफी डिसेंट लुक देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा