फिल्म 'भारत' के पोस्टर रिलीज के साथ सलमान खान ने इस तरह किया दर्द बयां...
पिछले कुछ समय से सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी चर्चाओं में है। सलमान खान अपने सोशल मीडिया पर फिल्म भारत के अलग-अलग लुक को रिलीज कर रहे हैं। हालिमें सलमान खान नें भारत का पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में सलमान खान की आखों में काफी दुख नज़र आ रहा है। साथ ही सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नज़र आ रही है। इसके साथ ही फिल्म में भारतीय बॉर्डर भी दिखाया गया है। सलमान खान पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि 'हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है और वही दर्द आपको जिंदा रखता है'।
अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होना है। ट्रेलर रिलीज से पहले डेली फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ साथ ही दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें