सहारनपुर लोकसभा सीट का इतिहास


उत्तर प्रदेश का सहारनपुर बासमती चावल चीनी के कारखानो के लिए मशहूर सहारनपूर की जनसंख्या लगभग 7.05 लाख है. यहां की साक्षरता दर 76.32% हैं. सहारपुर में कुल 56.47फीसदी हिंदू 41.95 फीसदी मुस्लिम हैं. सहारनपुर के वर्तमान सांसद बीजेपी के राघव लखनपाल हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट काफी महत्वता रखता है. सहारनपुर में कुल 16,08,833 वोटर हैं इनमें 8,73,318 पुरूष और 7,35,5115 महिला वोटर हैं. 2014में इस सीट पर कुल 74.2 फीसदी वोट डले थे. इस सीट पर 6227वोट NOTA में गए थे. सहारनपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5विधानसभा सीटें आती हैं. जिनकें नाम है बेहट, सहारपुर नगर, सहारनपुर देवबंद और रामपुरमनिहारन. इन पांच सीटों में से दो सीटें भारतीय जनता पार्टी की हैं और दो कांग्रेस की और एक समाजवादी पार्टी की हैं.

सहारनपुर का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. सहारनपुर सीट पर साल 1952 में पहली बार चुनाव हुए. तब से लेकर 1977 तक सहारनपुर सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा था. आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में यहां की सीट पर जनता दल या जनता पार्टी का कब्जा रहा. हालांकि बीच में साल 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की थी. 1996 के बाद से सहारनपुर की सीट दो बार भारतीय जनता पार्टी. दो बार बहुजन समाज पार्टी, एक बार समाजवादी पार्टी और फिर 2014 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई.

 साल 2014 में राघव लखनपाल को देशभर में चल रही मोदी लहर का बहुत फायदा मिला औक लकनपाल ने अपने प्रतिद्धंदी को 65 हजार से ज्यादा वोटों से हराया और अपरनी जीच दर्ज करी थी. यहां भारती जनता पार्टी के मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से था. जिसमें कांग्रेस पार्टी के इमरान मसूद को कुल 407,909,34.2 फीसदी वोट मिले बसपा के जगदीश सिंह राणा को कुल 235,033,19.7 फीसदी वोट प्राप्त हुए और भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने कुल 472,999,39.6वोटो से जीच दर्ज करी थी. 2019 को चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टीयां जितने के लिए जीतोड़ कोशिश में लगी हुई हैं कई पार्टियों के महागठबंधन को क्या अब बीजेपी तोड़ निकलते हुए जीत का दर्जा हासिल कर पाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए योग दिवस का इतिहास और योग के अनेको फायदे

जानिए भगत सिंह के बारे में कुछ खास बातें

सॉफ्ट ड्रिंक में मौजूद ये चीज बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा