दोस्ती के नाम पर बनी बॉलीवुड कुछ मशहुर फिल्में जो आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं
7 अगस्त को ‘फ्रेंडशिप डे’ है। फ्रेंड जो हर हालत में जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में हमारा साथ देते हैं। दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते में सबसे ऊपर होता हैं। किसी भी रिश्ते को अच्छे से निभाने के लिए भी सबसे ज़्यादा दोस्ती ज़रूरी है। दोस्त वो होता है जिससे हम अपने दिल की बात कह सकें, सुख-दुख के हमारे साथ हमारे दोस्त ही होते हैं। जिससे हम सलाह लें सकते हैं। यह रिश्ता हमारी जिंदगी का सबसे अहम है। दोस्त एक सपोट सिसटम की तरह होते हैं। जो हमारा हर जगह साथ देते हैं। ऐसें ही बॉलीवुड में भी कई फिल्में दोस्ती को दर्शाती हैं। दोस्ती पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में बहुत मशहूर है। जो सुपर-डुपर हिट भी रही हैं। कई फिल्में कई गानें जो दोस्तों के लिए बहुत मशहुर हैं। तो चलिए आज फ्रेंडशिप डे पर हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन फिल्मों की जिनमें दोस्ती को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है। ...