संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहले एक्टिंग और अब मॉडलिंग में छाएं नीरज चोपड़ा

चित्र
 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का जैवलिन थ्रो कर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा खेल के अलावा एक्टिंग और फैशन की दुनिया में भी छाएं हुए हैं। पिछले दिनों नीरज ने Cred के एक विज्ञापन में अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। अब उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। नीरज चोपड़ा ने वॉग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में नीरज किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं। टॉप मैगजीन वॉग ने नरीज चोपड़ा को साल 2021 के लिए ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना हैं। यह तस्वीरें नीरज ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की और नीरज के फैंस को यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों में नीरज अपने गोल्ड मेडल के साथ भी नज़र आ रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने वॉग मैगजीन से बातचीत में कहा, मैं जैसा पहले था अभी भी वैसा ही हूं। ये देखकर अच्छा लगता है कि लोग आपको पहचानते हैं और आपकी तारीफ करते हैं। नीरज चोपड़ा ने इस बात को ...